विडियो न्यूज

वेब स्टोरी

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गोण्डवाना रत्न हीरासिंह मरकाम गोण्डवाना गणतंत्र गोटुल दलदलकुही कचारगढ (महाराष्ट्र)में गोण्डवाना राष्ट्रीय भूमका सम्मेलन सह प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न हुआ 

 

गोंदिया(महाराष्ट्र) / गोण्ड गोण्डी एवं गोण्डवाना के सांस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षिक , भाषा , साहित्य ,लिपि के बहुमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट अमरकंटक द्वारा दिनांक 27.06.2026से 28.06.2026तक विश्व के प्रथम बड़े गोटूल गोण्डवाना रत्न हीरा सिंह मरकाम गणतंत्र गोटुल दलदलकुही कचारगढ महाराष्ट्र में “राष्ट्रीय भूमका सम्मेलन सह प्रशिक्षण एवं विशेष 101गोण्डवाना सेवा न्यास सदस्यों का सम्मेलन तथा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

जिसमें विभिन्न राज्यों के भूमका ,पंडा पुजारियों तथा पूनेमाचार्यों का आगमन हुआ। प्रथम दिवस प्रातः काल पेन गोंगों किया गया उसके पश्चात निर्धारित सत्रों के क्रमानुसार कार्यक्रम के विषय वस्तु पर चर्चा परिचर्चा कर , कार्योंजना निर्धारण किया गया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से गोण्डवाना सेवा न्यास अमूरकोट अमरकंटक के अंतर्गत गोण्डवाना गोण्डी पूनेमा एक शाखा का निर्माण किया “जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा इंद्रपाल सिंह मरकाम ( गोण्डवाना राष्ट्रीय पूनेमाचार्य डूमरकछार पाली)जी को बनाया गया एवं उपाध्यक्ष विजय अडमाचे जी नियुक्त पत्र गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट अमरकंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनक ध्रुव के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में कुछ राज्यों के भूमका एवं पूनेमाचार्यों का आगमन उनके क्षेत्र में अधिक बारिश हो जाने के कारण नहीं हो पाया जिसे ध्यान में रखते हुए आगामी तीन माह पश्चात राष्ट्रीय भूमका मांदी का तीन दिवसीय आयोजन सह प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्णय लिया गया। गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट अमरकंटक द्वारा सम्मेलन में सभी भूमकाओं परिचय पत्र एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट अमरकंटक ऐसे पंडा पुजारियों भूमकाओ एवं पूनेमाचार्यों पेनगोंगों करने के लिए अधिकृत करती है जो गोण्ड गोण्डी एवं गोण्डवाना तथा समाज हित में कार्य करने हेतु संकल्पित हैं । विभिन्न राज्यों से आयें भूमिकाओं का विधिवत रूप से पंजीयन कर परिचय पत्र प्रदान किया गया उन्होंने गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट अमरकंटक के मार्गदर्शन में कार्य करने हेतु इच्छा व्यक्त कर अपनी आस्था प्रकट की सम्मेलन में मुख्य अभ्यागत के रूप में आदरणीय दादा बी.एल.कोरार्म जी (गोण्डवाना साहित्यकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजनांदगांव छत्तीसगढ़), आदरणीय पी.एल.खंडाते जी (सेवानिवृत्त अभियंता नागपुर महाराष्ट्र), आदरणीय हुकुम सिंह कुंसरे जी (महाप्रबंधक बीएसएनएल नागपुर) आदरणीय इंद्रपाल सिंह मरकाम जी ( गोण्डवाना राष्ट्रीय पूनेमाचार्य डूमरकछार पाली कोरबा),दादा कोमल सिंह ठाकुर (राजनांदगांव छत्तीसगढ़), आदरणीय तिरुमाय गीता मरकाम (मध्यप्रदेश) ,दादा जीवन ध्रुव (प्रदेशाध्यक्ष गोण्डवाना भूमका संघ छत्तीसगढ़)कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा जनक ध्रुव जी ने किया। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से आदरणीय पवन जगत जी (शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा रायपुर छत्तीसगढ़), आदरणीय विजय पोर्ते जी ( प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी बिलासपुर छत्तीसगढ़) , साधना ध्रुव( अधिवक्ता कोटा)को राजकुमारी ध्रुव (अधिवक्ता बिलासपुर), रोशनी मंडावी (अधिवक्ता मुंगेली छत्तीसगढ़) ,भुवन सिंद्राम (कोषाध्यक्ष गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन छत्तीसगढ़), शंकर लाल धुर्वे (गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट अमरकंटक विशेष सदस्य), बीरबल मरावी (प्रधान पाठक ), कृष्णा राज (भूमका) , आदरणीय सैयाम जी (शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाजसेवी छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश) हरि नेताम (कोरबा) कमलेश जगत (कोरबा) तिरुमाय देवकी मरकाम जी (उपाध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम गोण्डवाना गणतंत्र गोटुल दलदलकुही कचारगढ महाराष्ट्र)सहित उत्तरप्रदेश , मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र , झारखंड ,उड़ीसा सहित इत्यादि प्रदेशो के भूमकाओं एवं पूनेमाचार्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थापन -डां.बालमकुंद सिंह मरावी जी(राष्ट्रीय सचिव गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट अमरकंटक)तथा प्रबंधन -कोमल सिंह ठाकुर जी ने किया ।भोजन व्यवस्था – हीरा सिंह मरकाम गोण्डवाना गणतंत्र गोटुल डूमरकछार पाली कोरबा ने लया लयोरों तथा मातृशक्ति पितृ शक्तियों के द्वारा किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आदरणीय कुजराम सोरठे जी एवं गोण्डवाना स्टुडेंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष लया वैशाली धुर्वे जी ने किया । कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी अतिथियों भूमका तथा पूनेमाचार्यों का गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट अमरकंटक की ओर से बी.एल.जगत (मीडिया प्रभारी गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट अमरकंटक)ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आगामी तीन माह पश्चात पुनः गोण्डवाना राष्ट्रीय भूमका सम्मेलन का आयोजन किया जावेगा जिसके तिथि एवं स्थान दो माह पश्चात सूचित किया जावेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें