विडियो न्यूज

वेब स्टोरी

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है – तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम

महंगाई एवं क्षेत्रीय जन समस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दिवसीय धरना प्रदर्शन,
क्षेत्रीय विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मरकाम ने सुशासन वाली सरकार को लिया आड़े हाथ

कोरबा/ जिले के जनपद मुख्यालय पाली में शिव मंदिर चौक के पास गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन कर क्षेत्र में जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली, एसईसीएल विस्थापितों के साथ कथित मारपीट, बढ़ती महंगाई, वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत आवेदनों का त्वरित निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रक देने, किसानों को उचित माध्यम डिब्बा में कृषि कार्य के लिए डीजल देने , शासन योजनांतर्गत निर्माण कार्य एवं प्रधान मंत्री आवास ,के लिए रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर मालिकों से अवैध परिवहन के नाम पर खनिज विभाग द्वारा अवैध वसूली, डूमर कछार एवं रंगोले चौक के पास रात्रि में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना की सुरक्षा दृष्टि से एन एच 130 पाली के पास डूमर कछार एवं रंगोले चौक पाली में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग, अघोषित विद्युत कटौती, नवीन स्वीकृत आदिम जाति सहकारी समिति केंद्र के लिए भवन एवं गोदाम निर्माण सहित कई अहम मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।


विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन प्रशासन उनकी शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है।
एसईसीएल विस्थापितों के साथ मारपीट का उठाया मुद्दा


गोंगपा प्रमुख ने एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) परियोजना से प्रभावित विस्थापितों के साथ हुई कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार और मुआवजे की मांग कर रहे विस्थापितों के साथ मारपीट की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाना चाहिए।
श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव ने बढ़ती महंगाई पर जताया आक्रोश
मरकाम ने लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ रहा है, लेकिन राहत के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं।
जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी


थाने के बाहर मीडिया से चर्चा करते हुए तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह बेलगाम हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर विस्थापित अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनके साथ मारपीट की जा रही है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है और शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रहा है।
उन्होंने कहाआज हमने पुलिस प्रशासन को अलग-अलग आवेदन सौंपे हैं। यदि समय रहते सौंपे गए मामलों में एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूरे क्षेत्र में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जनता के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लगातार जारी रहेगी।”
इस अवसर पर श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप मरकाम विधायक प्रतिनिधि एवं संगठन मंत्री छत्तीसगढ़, विशाल सिंह कोराम संरक्षक अखिल गोंड समाज महासभा जेवरा, श्रीमती जाम बाई श्याम प्रदेश अध्यक्ष मातृ शक्ति प्रकोष्ठ , पुरुषोत्तम सिंह टेकाम प्रदेश सचिव , अनिल मरावी राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा, जगत नेताम प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ , विद्वान सिंह मरकाम जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कोरबा , मनोहर सिंह श्रोते संभागीय उपाध्यक्ष, रफीक अहमद जिला अध्यक्ष अल्प संख्यक प्रकोष्ठ, छत्रपाल सिंह राज जिला अध्यक्ष सरपंच संघ कोरबा जिला राम नेताम कार्यकारिणी सदस्य, ज्योति सिंह खुसरो सरपंच करतला,बड़ी संख्या में गोंगपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और एसईसीएल प्रभावित क्षेत्रों के बड़ी संख्या में विस्थापित ग्रामीण भी मौजूद रहे। एसडीएम के विरुद्ध दिए गए शिकायत पत्र के संबंध में पुलिस ने सभी आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें