विडियो न्यूज

वेब स्टोरी

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कोरबा जिले के दूरस्थ ग्राम शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 1658 की हस्तलिखित प्राचीन पाण्डुलिपि

 

ज्ञानभारतम” एप में 368 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पाण्डुलिपियों का किया गया डिजिटल संरक्षण..

कोरबा / कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव के निर्देशन में “ज्ञानभारतम” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत कोरबा जिले में व्यापक रूप से चलाये जा रहें पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम शिवपुर फुलवारीपारा में 1658 की हस्तलिखित प्राचीन पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण कर “ज्ञानभारतम” एप में प्राचीन पाण्डुलिपियों का फोटो अपलोड कर डिजिटल संरक्षण किया गया।

इस मौके पर आचार्य डॉ. रमेन्द्र नाथ मिश्र जी के द्वारा पंडित रघुनाथ शंकर दत्त मिश्र स्वतंत्रता संग्रामी स्मृति संस्थान फुलवारी पारा, ग्राम शिवपुर, विकास खण्ड पाली, जिला कोरबा के माध्यम से हस्तलिखित कुल 25 प्राचीन पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण पूर्णकर “ज्ञानभारतम” एप में फोटो अपलोड किया गया। इन प्राचीन पाण्डुलिपियों में सन 1658 में गोपाल मिश्र द्वारा लिखित औरंगजेबकालीन साहित्यिक ग्रन्थ “खूब तमाशा”, 1829 का मनीराम अग्रवाल लिखित नासकेतु ग्रन्थ, 1831 में लिखित वैदेकी पोथी, 1852 में गोस्वामी जनार्दन भट्टाचार्य द्वारा लिखित वेदारत्न पंच प्रकाश ग्रन्थ शामिल हैं। ये प्राचीन साहित्यिक ग्रन्थ देवनागरी लिपि और संस्कृत में लिखे गए थे, जिनका डिजिटल संरक्षण “ज्ञानभारतम” एप में फोटो अपलोड कर किया गया।

कोरबा जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक अहम् पहल के तहत गत 26अप्रैल 2026 (रविवार) को पाली ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम शिवपुर फुलवारीपारा के मिडिल स्कूल प्रांगण में आयोजित “ज्ञान भारतम” पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के कार्यक्रम में भाषाविद आचार्य डॉ. रमेन्द्र नाथ मिश्र जी , पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी उपस्थित हुए।

*इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. भारद्वाज, पाली तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी एवं “ज्ञानभारतम” मिशन के जिला समन्वयक श्री सतीश प्रकाश सिंह के, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली श्री एस.एन.साहू के द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर आचार्य डॉ. रमेन्द्र नाथ मिश्र जी का सम्मान किया गया ।

*इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. भारद्वाज, “ज्ञानभारतम” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के जिला समन्वयक एवं प्राचार्य श्री सतीश प्रकाश सिंह, पुरातत्वविद सेवानिवृत उप संचालक श्री जी. एल. रायकवार, श्री सुभाष दत्त झा, शोधार्थी श्री मनोज कुमार नायक, तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार सुजीत पाटले, नायब तहसीलदार राशिका अग्रवाल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली श्री एस.एन.साहू, जिला संग्रहालय कोरबा के गाइड श्री हरि सिंह क्षत्रिय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, अन्य कर्मचारीगण, शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें