पोंडी उपरोड़ा (कोरबा) पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23 के विधायक मा. तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने दिनांक 01 जुलाई 2026 (बुधवार) को क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित विकास कार्य संपन्न हुए। ग्राम पंचायत गुरसिया में सामुदायिक भवन का लोकार्प, ग्राम पंचायत लमना में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत रोदे में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन।, शास. उमा. विद्यालय कोरबी (चोटिया)में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया , ग्राम पंचायत कोरबी में पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन , ग्राम पंचायत डम्हामुड़ा में पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक श्री मरकाम का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, गोंडवाना_गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





