12 चक एवं 102 ग्राम के सगाजनों की सर्वसम्मति से लिया गया ऐतिहासिक निर्णय
बलौदाबाजार 28 जून 2026-
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत बावनगढ़ आदिवासी गोंड समाज तुरतुरिया माता लवन महासभा के तत्वाधान में आश्रित ग्राम भवानीपुर में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 12 चक एवं 102 ग्राम के सगाजनों, रायपंचों एवं डीव्हारों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से तुरतुरिया में आदिवासी गोंड समाज के आराध्य बड़ादेव सल्ला-गागरा के भव्य देवठाना के निर्माण का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि तुरतुरिया में लगभग 50 वर्षों से स्थापित आदिवासी गोंड समाज के बुढ़ादेव मंदिर के समीप ही बड़ादेव देवठाना का भव्य निर्माण कराया जाएगा। इस देवठाना के निर्माण में 12 चक एवं 102 ग्राम के समाजजन प्रत्येक घर एवं चक से सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे। इस
बैठक में प्रमुख रूप से बावनगढ़ आदिवासी गोंड समाज तुरतुरिया माता लवन महासभा के अध्यक्ष शिव सिंह नेताम,उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव, कोषाध्यक्ष मंशा राम ठाकुर संचालक नेमीचन्द ध्रुव,महामंत्री भगवान सिंह ध्रुव,महासचिव जनक राम ध्रुव, संरक्षक नेहरू राम ध्रुव,सलाहकार दाऊलाल मार्गदर्शक तीरथ राम ध्रुव, मीडिया प्रभारी भानु ध्रुव,समाजसेवक जय कुमार ध्रुव, अमेठी चक अध्यक्ष भोजराम ध्रुव, बरबसपुर चक दशरुराम ध्रुव,पासीद चक तुलसी राम ध्रुव, बांसबिनौरी चक मनोहर ध्रुव,भवानीपुर चक जय राम ध्रुव, ओडान चक केशव मरकाम भरोड़ा चक रमेश कुमार ध्रुव, चरौदा चक विजेंद्र मरकाम, कोनारी चक नोक राम ध्रुव,धाराशिव चक रमऊ राम ध्रुव,लाहोद चक समारू ध्रुव, छाछी चक रामाधीन ध्रुव सहित सगाजन भारी संख्या में उपस्थित थे महासभा के पदाधिकारी, 12 चक के रायपंच, डीव्हार एवं बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं सगाजन उपस्थित रहे।






