विडियो न्यूज

वेब स्टोरी

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दंतेवाड़ा जिले के पहले रिसर्च डिग्री होल्डर डाॅ. विक्की कुमार नेताम, उपाधि मिलने पर मां का लिया आशीर्वाद

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 11 वें दीक्षांत समारोह के दौरान एक सुखद तस्वीर दिखाई दी। दंतेवाड़ा जिले के एक आदिवासी छात्र डॉ विक्की कुमार नेताम को अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग (जेनेटिक्स एवं प्लान्ट ब्रीडिंग) में पीएचडी की उपाधि मिली. डॉ. विक्की कुमार नेताम दंतेवाड़ा जिले के पहले कृषि शोध उपाधि धारक विद्यार्थी हैं। उनको यंग साइंटिस्ट अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है।

Oplus_131072

समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रामेन डेका ने कि । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्र जीवन का एक बहुत बड़ा अवसर होता है। यह केवल डिग्री प्राप्त करने का दिन नही बल्कि भविष्य की शुरूआत का प्रतीक है। जब यह विश्वविद्यालय स्थापित हुआ था तब यहां केवल दो या तीन स्ट्रीम ही उपलब्ध थी. लेकिन समय के साथ शिक्षा और अवसरों का विस्तार हुआ है।
आज कृषि परिवर्तन के दौर से गुजर रही है।अब यह विज्ञान तकनीकी, नवाचार और उद्यमिता से संचालित हो रही है. विश्वभर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, उपग्रह मानचित्र, सटीक कृषि जलवायु अनुकूल तकनीक, जैव प्रौद्योगिकी और डेटा विश्लेषण का उपयोग बढ़ रहा है।
भारत भी तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहा है. ड्रोन से उर्वरक एवं कीटनाशक छिड़काव , डिजिटल उपकरणों से मृदा स्वास्थ्य निगरानी, मोबाइल ऐप से किसान परामर्श और ई-नाम बाजार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदल रहे हैं।

किसानों और युवाओं को भी आधुनिक और उन्नत खेती की ओर बढ़ना चाहिए। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है. लेकिन अब हमें बासमती जैसे उच्च गुणवत्ता वाले धान के उत्पादन पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे कार्पोरेट कंपनियों द्वारा खरीद आसान होगी और किसानों को बेहतर लाभ मिल सकेगा। हाइड्रोपोनिक्स और प्राकृतिक खेती के लिए भी भविष्य में बड़ी संभावनाएं है इसलिए विद्यार्थियों को भी कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।

11वें दीक्षांत समारोह में मिली पीएचडी डिग्री
डॉ. विक्की कुमार नेताम को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11 वें दीक्षांत समारोह में अपनी पीएचडी की डिग्री लेने के लिए अपनी माता और बहन के साथ दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर उन्होंने अपनी माता मालामती नेताम के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. विक्की कुमार नेताम वर्तमान में शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर में अतिथि शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे हैं।
सीएम साय ने भी छात्रों से की अपील
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विष्णु देव साय शामिल हुए. कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खेती को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन,फल-सब्जी और मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार, कृषि उपकरणों की उपलब्धता तथा मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। हम विद्यार्थियों से ड्रोन, एआई और डिजिटल तकनीकों को खेती से जोड़कर किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सेतु बनने का आव्हान किए।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सभागार में शुक्रवार को आयोजित 11 वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियां बांटी गई। अलग-अलग संकायों में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 13 स्वर्ण, 7 रजत और 2 कांस्य पदक सहित 128 शोधार्थियों को पी.एच.डी, 518 विधार्थियों को स्नातकोत्तर और 1234 विधार्थियों को स्नातक उपाधि दी गई।

विशेष ड्रेस कोड तैयार किया गया
दीक्षांत समारोह के लिए विशेष ड्रेस कोड तय किया गया था।छात्र कोसे रंग या ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहनकर आए थे।जबकि छात्राएं कोसे या ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी में नजर आईं। समारोह में शामिल अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहने हुए दिखाई दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें