विडियो न्यूज

वेब स्टोरी

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

माता की दरबार में क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए किये कामना

पोंडी उपरोड़ा / 18/ 10/2026 को ग्राम पाली सरोटियापारा में
बाबा माता सेवा समिति द्वारा आयोजित क्वांर नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी माता दर्शन एवं जसगीत कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस पावन अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय, आदिवासियों के हक-अधिकार के लिए सतत संघर्षशील, माननीय विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी (पाली-तानाखार) मुख्य रूप से उपस्थित होकर माता रानी से क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मांदर बजा कर किये माता सेवा
विधायक द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर बजा कर जसगीत गायकों का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में गिरिजा शंकर कोराम संभागीय उपाध्यक्ष, रामेश्वर सिंह उर्रे जिला संगठन मंत्री एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति, वरिष्ठजन, युवा साथी और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
बाबा माता सेवा समिति, सरोटियापारा के समस्त पदाधिकारियों को इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए विधायक द्वारा हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें