विडियो न्यूज

वेब स्टोरी

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा का राष्ट्रीय कार्यशाला 18 जुलाई को रायपुर में देश भर के सामाजिक बुद्धिजीवी जुटेंगे

 

रायपुर / अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा का राष्ट्रीय कार्यशाला दिनांक 18 जुलाई 2026 दिन शनिवार को रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सभागार रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में समाज के रीति– नीति, संस्कृति, शिक्षा, आयुर्वेद, आर्थिक उद्यमिता एवं व्यापार विषयों पर गहन चिंतन मनन हेतु देश भर के सामाजिक बुद्धिजीवी जुटेंगे। समाज के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विभूतियों का सम्मान भी होगा। कार्यक्रम में पूरे देश भर के सभी राज्यों से पांच –पांच प्रतिनिधि एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों से 10-10 प्रतिनिधि भाग लेंगे ।


कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु माननीय श्री रामविचार नेताम जी मंत्री कृषि विकास एवं कृषि कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन , पशुधन एवं आदिम जाति विभाग छत्तीसगढ़ शासन से महासभा के नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल, प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, खामसिंह मांझी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा ओडिशा, आर एन ध्रुव राष्ट्रीय सचिव गोंडवाना गोंड महासभा , प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ,होमसिंह मांझी प्रदेश उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा उड़ीसा तथा स्पेशल डेवलपमेंट काउंसिल नुआपाडा ओडिशा ,फुलसिंह नेताम प्रदेश कोषाध्यक्ष, भीखम ठाकुर जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद, डमरूधर मांझी,शिव प्रसाद ध्रुव, शरद सिंह मांझी जिला उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला रायपुर, हरीश कुमार ध्रुव उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज द्वारा कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा किये। माननीय मंत्री महोदय जी द्वारा शाल भेंट कर महासभा के सभी पदाधिकारीयों का सम्मान किये।

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें