पाली/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को दृष्टिगत रखते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी विधायक पाली तानाखार विधान सभा क्षेत्र द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौराभाठा जलाशय के समीप पौधा रोपण किया गया । ही साथ उपस्थित जन समुह से पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष अपील किया और आव्हान किया कि जल जंगल और जमीन ही हमारे जीवन का प्रमुख आधार है । इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। साथ ही जंगल मित्रों को सायकल वितरण किया गया एवं उपस्थित मातृ शक्तियों को बरसात में मौसमी अनुरूप सब्जी बीज वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, कुलदीप सिंह मरकाम विधायक प्रतिनिधि पाली तानाखार प्रदेश संगठन मंत्री, पुरुषोत्तम टेकाम प्रदेश सचिव गोंगपा, जगत नेताम प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा, चंद्रभवन टेकाम ब्लॉक अध्यक्ष, जयप्रकाश मरावी ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा, राजेश जाटव विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत पाली, अमर टेकाम मीडिया प्रभारी सहित क्षेत्र के जन प्रतिनिधि एवं वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारिगण उपस्थित रहे।






