कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव कर रहे हैं प्रचार, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
पाली कोरबा / विश्व आदिवासी की दिवस मनाने की तैयारी पूरे विश्व में अपने-अपने स्तर पर आदिवासी समुदाय इस दिवस को मनाने की तैयारी में गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला पाली ब्लॉक में बड़े उत्साह के साथ मुख्य संचालक कुलदीप सिंह मरकाम विधायक प्रतिनिधि दिशा निर्देश में विश्व मूल निवासी दिवस मनाने की तैयारी में लगे हुए हैं।

गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन की तत्वाधान में पाली में आयोजित विश्व मूल निवासी दिवस की अवसर पर इस वर्ष पाली ब्लॉक के सिल्ली, तीवरता एवं बगदेवा टोल प्लाजा से अलग अलग भव्य बाइक रैली के साथ कार्यक्रम स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली के मैदान में पाली भ्रमण के बाद शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक माननीय तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, माननीय श्याम सिंह मरकाम जी राष्ट्रीय महासचिव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीमती जाम बाई श्याम जी सभापति अखिल गोंड समाज महासभा केंद्र जेवरा एवं श्री निर्मल सिंह मरकाम सभापति गोंडवाना गोंड महासभा तीवरता करेंगे।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

आयोजक समिति द्वारा जानकारी दिया गया कि इस वर्ष भी आदिवासी संस्कृति रूढ़ि प्रथा पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें स्थानीय लोक नृत्य दल द्वारा अपना पंजीयन कराया जा रहा है।
विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे स्वीकृति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी विधायक पाली तानाखार द्वारा गत वर्ष के भांति इस वर्ष भी विधायक निधि से क्षेत्र के विकास के लिए अपने विधायक मद से विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत घोषणा करेंगे।
चेपा दाई सेवा समिति को सौपेंगे पानी टैंकर

जनपद मुख्यालय पाली के नजदीक ग्राम चेपा में स्थित चेपा दाई मंदिर के सेवकों द्वारा क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम से नवरात्रि के समय पेयजल समस्या को लेकर अवगत कराया गया था कि चेपा दाई मंदिर में प्रतिवर्ष कुंवार और चैत माह में जोत जवारा का आयोजन पीढ़ी दर पीढ़ी किया जा रहा है। गांव से 1 किलोमीटर की दूरी एवं लगभग 200 मीटर ऊँचाई पर स्थित है। श्रद्धालुओं को पानी की बहुत दिक्कत होता है इसलिए विधायक मद से पानी टैंकर की मांग किया गया था जिसे गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक द्वारा विश्व मूल निवास दिवस के अवसर पर चेपा दाई सेवा समिति के सेवकों को प्रदान किया जाएगा।


