कोरबा / जिला सरपंच संघ अध्यक्ष क्षेत्रपाल सिंह राज जी के नेतृत्व में 03 अगस्त 2026 को क्षेत्रीय मूलभूत विभिन्न जन समस्याओं को लेकर पाली रेस्ट हाउस में बैठकआयोजित की गई थी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम पंचायतों के विकास, जर्जर भवनों एवं आरटीआई के तहत मांगी जा रही जानकारियों से उत्पन्न व्यावहारिक समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 04 अगस्त 2026 को सरपंच संघ एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विधायक श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी, विधायक प्रतिनिधि श्री कुलदीप सिंह मरकाम जी एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह राज जी के संयुक्त नेतृत्व में सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने कोरबा जिले के कलेक्टर माननीय श्री कुणाल दुदावत जी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।
कलेक्टर महोदय द्वारा दिए गए मुख्य आश्वासन:
आरटीआई (RTI) प्रशिक्षण: ग्राम पंचायतों में सूचना के अधिकार के तहत मांगी जाने वाली जानकारियों की प्रक्रिया को सुगम व पारदर्शी बनाने के लिए सरपंचों एवं संयुक्त सचिवों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
क्षेत्र की जर्जर स्कूल भवनों का सर्वे कर नए भवनों की मिलेगा स्वीकृति :
पंचायतों में स्थित जर्जर व जीर्ण-शीर्ण स्कूल भवनों की पहचान के लिए सर्वे टीम का गठन कर जल्द ही नया सर्वे कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर नए निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी जाएगी।
कलेक्टर महोदय से मुलाकात के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत से भी भेंट की। बैठक में पंचायतों के विकास कार्य, फंड और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में आ रही अन्य समस्याओं को उनके समक्ष विस्तार से रखा गया। जिला पंचायत सीईओ ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र व प्रभावी समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया है।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों के सकारात्मक रुख और त्वरित समाधान के आश्वासन के लिए विधायक महोदय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।




