विडियो न्यूज

वेब स्टोरी

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मदननगर कोल परियोजना के विरोध कर रहे ग्रामीणों को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का मिला समर्थन, जांच कमेटी गठन कर प्रभावितों के साथ किया बैठक कर लिए जानकारी 

 

सूरजपुर/ राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, मा0 तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी के
निर्देशानुसार द्वारा SCCL. भटगांव क्षेत्र के ग्राम मदनगर में प्रस्तावित कोल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु सर्वे करने पहुची टीम के साथ दिनांक 24 /07 / 2026 को ग्रामवासियों में हिंसक झडप होने से क्षेत्र में शासन /प्रशासन एवं ग्रामवासियों के बीच तनावपूर्णसिद्ध उत्पन्न हो गई है | जिसके संबंध में वास्ताविक कारणों का मौका / सत्यता जांच हेतु
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सिंह कमरों जी के मार्गदर्शन में मदननगर क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले की जांच एवं ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होने के लिए सरगुजा, कोरिया एवं सूरजपुर जिले के जिला अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देश के परिपालन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा ग्राम मदननगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी समस्याओं, चिंताओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना गया तथा पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली गई।

दिनांक 24 जुलाई 2026, शुक्रवार को प्रशासन द्वारा कथित रूप से बिना ग्राम पंचायत के प्रस्ताव एवं ग्रामीणों की सहमति के चार ग्राम पंचायतों की भूमि का एसईसीएल (SECL) के लिए अधिग्रहण किए जाने की प्रक्रिया के विरोध में ग्रामीणों द्वारा आवाज उठाई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि किसान, मजदूर एवं आदिवासी समुदाय के हितों की अनदेखी करते हुए उनकी पुश्तैनी जमीन के अधिग्रहण की तैयारी की जा रही है।

विरोध के दौरान पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच आपसी झड़प की स्थिति निर्मित हुई। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस द्वारा गांव के कई लोगों को बिना स्पष्ट कारण बताए हिरासत में लिया गया, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश एवं चिंता का वातावरण बना हुआ है।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा

“यह हमारे पूर्वजों की जमीन है। यह हमारी पहचान, आजीविका और आने वाली पीढ़ियों का आधार है। हम अपनी जमीन किसी भी कीमत पर बेचने या जबरन अधिग्रहित होने नहीं देंगे।”

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने ग्रामीणों की आवाज एवं उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया। पार्टी ने मांग की कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित किसी भी प्रक्रिया को ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत की सहमति के बिना आगे न बढ़ाया जाए तथा किसान, मजदूर एवं आदिवासी समुदाय के अधिकारों, जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

बैठक में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री संजय सिंह कमरो जी, श्री कुलदीप सिंह मरकाम जी (प्रदेश संगठन मंत्री), श्री रामाधीन पोया जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री पुरुषोत्तम सिंह टेकाम जी (प्रदेश सचिव), श्री राजेंद्र प्रताप केराम जी (प्रदेश महामंत्री), श्री देव शाय पोया जी (जिला अध्यक्ष, सूरजपुर), श्री जीतम सिंह उइके जी (जिला अध्यक्ष, सरगुजा), श्री गोपाल सिंह कमरों जी (संभागीय अध्यक्ष), श्री कंवल शाय सिंह सारूता जी (किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष), श्री चंद्रसेन पोया जी (सोशल मीडिया), श्री रामगोपाल सिंह मरकाम जी (जिला कोषाध्यक्ष), श्री महंत सिंह मरकाम जी, श्रीमती सुखमनिया पोया जी, श्री शंकर सिंह मरावी जी, श्री छोटेलाल आयाम जी, श्री राम सिंह टेकाम जी, श्री कुमान सिंह मरावी जी, श्री सुरेश सिंह केराम जी (जिला पंचायत सदस्य, प्रतापपुर), श्रीमती मंजू मिंज जी, श्री युग्मेश सिंह टेकाम जी (मीडिया प्रभारी, सरगुजा), श्री रामेश्वर सिंह पावले जी, श्री बबलू साहू जी सहित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

और पढ़ें