विडियो न्यूज

वेब स्टोरी

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुरेश शाह जिलाध्यक्ष व परशुराम खरवार गोंगपा के जिलाध्यक्ष सचिव चुने गए

बलिया! 19 अक्टूबर 2026 शंकरपुर स्थित गोंडवाना भवन पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के हुए जिला सम्मेल में 27 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया जिसमें सुरेश शाह जिलाध्यक्ष, परशुराम खरवार जिलासचिव, बच्चालाल गोंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अच्छेलाल गोंड जिला उपाध्यक्ष, त्रिलोकी गोंड सहसचिव, श्रीपति गोंड व हरिशंकर गोंड जिला संगठन मंत्री, एड.अशोक गोंड कानूनी सलाहकार, जीउत जी गोंड, सुमेर गोंड, बरमेश्वर गोंड, कन्हैया गोंड, श्रीभगवान गोंड, शिवसागर गोंड जिला संरक्षक मंडल सदस्य गण, संजय गोंड बलिया तहसील इकाई अध्यक्ष, उमाशंकर गोंड बांसडीह तहसील इकाई अध्यक्ष, जगलाल गोंड रसड़ा तहसील इकाई अध्यक्ष, गोविंद गोंड सिकन्दरपुर तहसील इकाई अध्यक्ष, छोटन गोंड बैरिया तहसील इकाई अध्यक्ष, शंकर गोंड, अशोक गोंड, राजीनंद गोंड, ओमप्रकाश गोंड, दीपक गोंड, भरत गोंड, वशिष्ठ गोंड, अमृत राज गोंड, भिखारी गोंड जिला कार्यकारिणी सदस्य चुने गए जिन्हें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी व प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार ने संयुक्त रूप से पद व पार्टी संगठन जनसेवा के प्रति निष्ठा, समर्पण व फादार रहने की शपथ दिलायी। प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी व प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार ने कहा कि होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी दमदारी से अपना प्रत्याशी लड़ाएगी जिसके लिए अभी से सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण गांव-गांव में जाकर भ्रष्टाचार मुक्त भारत- रोजगार युक्त भारत के निर्माण के लिए! भारतीय संविधान की उद्देशिका सामाजिक न्याय, राजनीतिक न्याय, आर्थिक न्याय को शतप्रतिशत पूर्ण रूप से लागू अनुपालन कराने के लिए! गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की आर्थिक गणतंत्र स्थापना मिशन की नीतियों से आम जनगण को अवगत करते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ने युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने! बूथ कमेटियों का गठन करने का आहवान किया! राष्ट्रीय महामंत्री/उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने इतना सफल जिला सम्मेलन आयोजित करने के लिए सबके प्रति आभार प्रकट हुए एक नवम्बर को वाराणसी कचहरी शास्त्री घाट पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक तिरु तुलेश्वर सिंह मरकाम के नेतृत्व में आयोजित आदिवासी अधिकार रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने की लोकतांत्रिक आंदोलन को तेज करने का आहवान किया! नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश शाह व जिलासचिव परशुराम खरवार ने संगठन विस्तार करने हेतु किला कमेटी के सदस्यों के समक्ष एक लाख सक्रिय गोंगपा सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा! इसके साथ ही हर्ष ध्वनि के साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बलिया जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ!

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें