विडियो न्यूज

वेब स्टोरी

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गोंगपा की चक्काजाम की चेतावनी के बाद एक सप्ताह में सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण

 

पाली तानाखार, 10 सितंबर 2026।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा के तत्वावधान में जटगा में आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक तुलेश्वर मरकाम उपस्थित रहे।

आमसभा के दौरान जटगा सड़क मार्ग की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर गोंगपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत के लिए कार्रवाई की मांग की गई थी। इस दौरान प्रशासन की ओर से निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।
इसके बाद गोंगपा द्वारा पुनः 3 सितंबर को चक्काजाम एवं धरना-प्रदर्शन का ज्ञापन सौंपते हुए सड़क की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की गई। गोंगपा के आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 10 सितंबर से पहले ही जटगा सड़क मार्ग के मरम्मत कार्य को पूर्ण कर दिया।
गोंगपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर इसे क्षेत्रवासियों की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। साथ ही कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आगे भी लगातार आवाज उठाती रहेगी।
बताया गया कि कसनिया से पसान तक सड़क मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित है, जिसके निर्माण पर लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत आने की बात कही गई है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन की सुविधा और बेहतर होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में श्याम सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव गोंगपा, मनोज शाह गोंड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, कुलदीप मरकाम प्रदेश संगठन मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि, जगत नेताम प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा छत्तीसगढ़, विद्वान मरकाम जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य, रायसिंह जगत, रायसिंह मरकाम, कन्हैयालाल चौहान जनपद सदस्य बिंझरा, चंद्रभवन टेकाम ब्लॉक अध्यक्ष पाली, दीनानाथ आयम ब्लॉक अध्यक्ष पसान, रामेश्वर उर्रे, तापस मार्को, सुरेंद्र पुहुप, मनोज मरावी, नरेंद्र कुसरो, शीलवंत जगत, अमर टेकाम, मुकेश पोया सहित बड़ी संख्या में गोंगपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें