कारीमाटी में नुकसान का लिया जायजा, पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत और मुआवजे का भरोसा
पाली-तानाखार / क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते उत्पात से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। *ग्राम पंचायत कारीमाटी (लैंगा)* में हाथियों द्वारा घरों एवं फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना मिलने पर *विधायक तुलेश्वर मरकाम* प्रभावित गांव पहुंचे और मौके पर स्थिति का जायजा लिया।

विधायक ने प्रभावित परिवारों के घरों एवं खेतों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने हाथियों से हुए नुकसान और अपनी परेशानियों से विधायक को अवगत कराया। विधायक मरकाम ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नुकसान का सही आकलन करने और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत दिलाने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को तत्काल सहायता पहुंचाने की दिशा में विधायक की पहल पर राशन सामग्री एवं सहायता राशि का वितरण भी कराया गया। विधायक ने कहा कि प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और प्रशासन के माध्यम से हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से हाथी प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर उचित राहत एवं *मुआवजा उपलब्ध कराने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान कुलदीप मरकाम (विधायक प्रतिनिधि एवं प्रदेश संगठन मंत्री, छत्तीसगढ़), तापस मार्को, दीनानाथ आयाम, मनीष सिंह (वन परिक्षेत्र अधिकारी, पसान), वीरेंद्र श्याम (तहसीलदार, पसान), हल्का पटवारी, ग्राम सरपंच सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


