गोंडवाना गोंड महासभा ने ओडिशा के कैबिनेट मंत्री रवि नारायण नायक की पूजनीय माता जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि*
गोंडवाना गोंड महासभा ने ओडिशा के कैबिनेट मंत्री रवि नारायण नायक की पूजनीय माता जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
1881 की ब्रिटिश क्रूरता के खिलाफ सीना तानकर तोप के आगे शहीद होने वाले कोलावीरा के नायकों को सम्मान; छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझी विरासत पर गर्व”*
*गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा कैबिनेट मंत्री रवि नारायण नायक के माता जी स्व. शुभ नायक को शोक श्रद्धांजलि अर्पित किए* गोंडवाना गोंड महासभा उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री रवि नारायण नायक के माता जी स्वर्गीय श्रीमती शुभ नायक के शोक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके पैतृक गांव कुचिंदा उड़ीसा पहुंच कर राष्ट्रीय महासभा के पदाधिकारीयो ने मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार से भेंटकर सांत्वना दिए। शोक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक सांसद मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी, संगठन मंत्री पूर्व विधायक झारखंड गुरुचरण नायक, राष्ट्रीय सचिव आर एन ध्रुव, संभागीय संयोजक बिलासपुर आर सी ध्रुव, प्रदेश महासचिव उड़ीसा प्यारी मोहन नायक, राहुल ध्रुव, चूड़ामणि धुरवा, आलोक कुमार सहित हजारों की संख्या में सामाजिकगण उपस्थित थे।